सहशिक्षायुक्त अंग्रेजी माध्यम सी.बी.एस.ई. बोर्ड से सम्बद्ध (10+2) हमारी विशेषताएँ। उपलब्ध सुविधाए
संघर्षमय संसार में विद्यार्थी में मानवीय मूल्य एवं अनुशासन का निर्माण। शिक्षा के व्यापारीकरण के दौर में कम खर्च में उत्कृष्ट शिक्षा का प्रबन्धन ।
शिक्षा के प्रति शिक्षार्थी की उत्सुकता एवं उसके सर्वांगीण विकास की पहल।
शिक्षार्थियों में प्रतियोगितात्मक प्रवृत्तियों को जागृत कर उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व को विकास की ओर उन्मुख करना।
शिक्षा के उच्चतम मानक को प्रत्येक विद्यार्थी में व्यक्तिगत रूप से समाविष्ट करना।
खेल विधि, प्रयोगशाला, कार्यशाला आदि से शिक्षण को सहज, सरल एवं अभिरुचिपूर्ण बनाना।
विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीकी एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाना।
पुस्तकालय : प्राचीन एवं अर्वाचीन पुस्तकों से युक्त एक सुसज्जित पुस्तकालय की सुविधा।
प्रयोगशालाएँ : भैतिकी, रसायन, गणित एवं जीव विज्ञान की अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्रयोगशाला। 3. कम्प्यूटर : कम्प्यूटर हमारी शिक्षा का अभिन्न भाग है। इसकी शिक्षा हमारे यहाँ कक्षा 1 से प्रारम्भ होती है। विद्यालय में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए इन्टरनेट की सुविधा उपलब्ध है। इन्टरनेट के प्रयोग से विद्यार्थियों को सीखने के नये-नये अवसर मिलते हैं।
खेल : विद्यालय में क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल, टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन आदि खेलों का कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है।
5. सांस्कृतिक गतिविधियाँ: विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए यहाँ पर कुशल संगीत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है।
6. शैक्षणिक भ्रमण : विद्यार्थियों को शैक्षिणिक भ्रमण के माध्यम से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, शोध संस्थानों का निरीक्षण, एवं अन्य सारी गतिविधियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करायी जाती है।
वाहन सुविधा उपलब्ध: कम शुल्क में वाहन सुविधा प्रत्येक छात्र को उपलब्ध कराई जाती है।